ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अरुणाचल की बात अरुणाचल में करिये...संजय जायसवाल बोले- बिहार में NDA अच्छा काम कर रही

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों ने जिस तरह पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया, उसके बाद जेडीयू बीजेपी पर दोस्ती में दगा बाजी का आरोप लगा रही है. लेकिन बीजेप

अरुणाचल की बात अरुणाचल में करिये...संजय जायसवाल बोले- बिहार में NDA अच्छा काम कर रही
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों ने जिस तरह पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया, उसके बाद जेडीयू बीजेपी पर दोस्ती में दगा बाजी का आरोप लगा रही है. लेकिन बीजेपी इस पर ज्यादा बोलने की बजाय मामले को रफा-दफा करने के मूड में है. 


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल में अरुणाचल के घटनाक्रम को लेकर दो टूक बयान दिया है. संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में एनडीए अच्छा काम कर रही है. गठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और वीआईपी का तालमेल बढ़िया है और यह सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से जब अरुणाचल के घटनाक्रम और जेडीयू के स्टैंड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अरुणाचल की बात अरुणाचल में जाकर करिए, यहां सब कुछ ठीक है. मीडिया के सवालों का इतना जवाब देकर डॉक्टर संजय जयसवाल चलते बने.


भारतीय जनता पार्टी की ओर से भले ही ऐसे जवाब मिल रहे हैं लेकिन जनता दल यूनाइटेड के खेमे में इस बात को लेकर नाराजगी है कि बीजेपी ने 6 विधायकों को अपनी पार्टीमें शामिल कर सही नहीं किया है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने बीजेपी की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. त्यागी ने कहा है कि बीजेपी ने जिस तरह अरुणाचल में काम किया है वह दोस्ती की नीयत पर सवाल खड़ा करता है.


फर्स्ट बिहार से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सत्ताधारी दल है और जनता दल यूनाइटेड वहां मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में ऐसे में बीजेपी के लिए इससे कंफर्ट स्थिति नहीं हो सकती. बावजूद इसके बीजेपी ने किन परिस्थितियों में जेडीयू के विधायकों को अपने दल में शामिल कराया. यह सवाल खड़ा करता है त्यागी ने कहा है कि दोस्ती में ऐसी बातें नहीं होती खासतौर पर ऐसे दौर में जब एनडीए के अंदर जनता दल यूनाइटेड बीजेपी की सबसे मजबूत और भरोसेमंद सहयोगी पार्टी है.

टैग्स