ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से रितुराज सिन्हा ने की मुलाकात, कोरोना महामारी के बाद पैदा हुए हालात और बिहार पर हुई चर्चा

PATNA : बीजेपी के युवा नेता रितुराज सिन्हा ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में रितुराज सिन्हा ने जेपी नड्डा से मुलाका

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से रितुराज सिन्हा ने की मुलाकात, कोरोना महामारी के बाद पैदा हुए हालात और बिहार पर हुई चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के युवा नेता रितुराज सिन्हा ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में रितुराज सिन्हा ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान कोरोना महामारी के बाद पैदा हुई स्थिति और उसके साथ-साथ बिहार को लेकर भी चर्चा हुई है.


मुलाकात के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रितुराज सिन्हा से बिहार में चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान और उसकी रफ्तार तेज किए जाने को लेकर फीडबैक लिया है. साथ ही साथ महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी बातचीत हुई है. रितुराज सिन्हा से जेपी नड्डा ने इस बात पर भी जानकारी ली है कि आखिर रोजगार सृजन के लिए कैसे नई योजनाएं बनाई जा सकती हैं.


इस मुलाकात को इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जेपी नड्डा के साथ रितुराज सिन्हा ने बिहार में मौजूदा राजनीतिक स्थिति अर्थव्यवस्था की हालत और अन्य मुद्दों को लेकर लंबी बातचीत की है. बिहार में विकास को और रफ्तार देने के लिए कैसे ब्लूप्रिंट तैयार किया जा सकता है, ऐसे केंद्रीय योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा बिहारियों तक पहुंचे इस बात पर दोनों नेताओं के बीच इस चर्चा हुई है.