ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिना पूछे कैसे डाटा लिखा ! राजभवन मार्च के दौरान बोले उपेंद्र कुशवाहा ...नीतीश सरकार ने फर्जी तरीके से जुटाया आकड़ा

PATNA : जबतक ये लोग यह नहीं बता रहे हैं कि बिना मुझसे पूछे कैसे डाटा लिखा। उसके बाद अगर ये कुछ नहीं बता रहे हैं तो फर्जी तरीके से ये सबकुछ जुटाया है। मेरी बात को झुठलाने के लि

बिना पूछे कैसे डाटा लिखा ! राजभवन मार्च के दौरान बोले उपेंद्र कुशवाहा ...नीतीश सरकार ने फर्जी तरीके से जुटाया आकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जबतक ये लोग यह नहीं बता रहे हैं कि बिना मुझसे पूछे कैसे डाटा लिखा। उसके बाद अगर ये कुछ नहीं बता रहे हैं तो फर्जी तरीके से ये सबकुछ जुटाया है। मेरी बात को झुठलाने के लिए राजनीति की बात ये लोग कर रहे हैं। इसलिए आज हमलोग राजभवन मार्च कर रहे हैं। इनके झूठ को हमलोग उजागर करेंगे। उसके बाद उनको सबकुछ मालूम चलेगा। हमलोग शांति से मार्च करेंगे इसके बाबजूद कोई लाठी चलाएगा तो खा लेंगे लेकिन कुछ नहीं कर सकते हैं। यह बातें आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कही है। 


दरअसल, बिहार में जातीय गणना रिपोर्ट के खिलाफ सियासत चरम पर है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार द्वारा कराए गए जातीय गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी ने सड़क पर उतर चुके हैं। आज शनिवार को पार्टी की ओर से पटना गांधी मैदान से  राज भवन मार्च निकाला गया है। 


उसी दौरान कुशवाहा से यह मार्च निकालने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि - जबतक ये लोग यह नहीं बता रहे हैं कि बिना मुझसे पूछे कैसे डाटा लिखा। उसके बाद अगर ये कुछ नहीं बता रहे हैं तो फर्जी तरीके से ये सबकुछ जुटाया है। मेरी बात को झुठलाने के लिए राजनीति की बात ये लोग कर रहे हैं। इसलिए आज हमलोग राजभवन मार्च कर रहे हैं।


मालूम हो कि, मार्च का नेतृत्व आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा स्वयं कर रहे है। इसकी सफलता के लिए पटना और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। उपेंद्र कुशवाहा इसी बहाने अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। उनका दावा है कि जातीय गणना के आंकड़ों में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने बताया था कि खुद उनके घर कोई सरकारी कर्मी नहीं पहुंचे और फर्जी तरीके से तैयार आंकड़े जारी कर दिए गए। उन्होंने कई जातियों की आबादी को घटाने का आरोप लगाया।


आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राज भवन मार्च की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। इससे पूर्व लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्टूबर को उनकी पार्टी ने राज्य भर में प्रदर्शन किया। सभी जिलों के मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।