ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिना भूरा बाल साफ़ किये और बिना 6 इंच छोटा किये बिहार में तेजी से हो रहा है विकास : विनोद नारायण झा

PATNA : बिहार वधानसभा में आज विनियोग संख्या 2 विधेयक 2022 पर चर्चा करते हुए मधुबनी में बेनीपट्टी के बीजेपी विधायक विनोद नारायण झा ने लालू यादव के शासन काल पर निशाना साधते हुए

 बिना भूरा बाल साफ़ किये और बिना 6 इंच छोटा किये बिहार में तेजी से हो रहा है विकास : विनोद नारायण झा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार वधानसभा में आज विनियोग संख्या 2 विधेयक 2022 पर चर्चा करते हुए मधुबनी में बेनीपट्टी के बीजेपी विधायक विनोद नारायण झा ने लालू यादव के शासन काल पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार के विकास मॉडल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब बिहार की विकास गाथा लिखी जाएगी तो नीतीश कुमार का नाम सबसे पहले लिया जायेगा. नीतीश कुमार का सामाजिक न्याय आने वाले इतिहास में लिखा जायेगा.  


विनोद नारायण झा ने बिना लालू यादव के शासन का जिक्र किये सिर्फ इशारों में समझा दिया कि उस शासन काल में क्या होता था. बीजेपी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार को विकास करने के लिए सिर्फ अपनी कलम में स्याही भरने का काम करना पड़ता है. उन्हें न ही भूरा बाल साफ़ करने की जरूरत है, न ही 6 इंच छोटा करने की, न ही एक दूसरे को लड़ाने की और न ही लाठी में तेल पिलानी पड़ती है. नीतीश कुमार का इतिहास सिर्फ स्याही से लिखा जाता है. 


उन्होंने कहा कि बिहार में पूरे जिले में स्कूल खोले गये जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. बिहार में कभी यह भी नहीं सोचा जाता था कि यहां मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे, 2005 से पहले जो 4-5 मेडिकल कॉलेज थे वो उया तो अंग्रेजों के ज़माने में खुले थे या प्राइवेट थे जिनका अधिग्रहण हुआ था. लेकिन अब देखिये स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है. बीजेपी विधायक ने कहा कि इसी तरह हर क्षेत्र में नीतीश कुमार के कार्यकाल में विकास हो रहा है.


उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विकास ही नहीं बल्कि इसके सामाजिक और राजनीतिक आयाम भी हैं. इस विकास में सामाजिक न्याय, सद्भाव और भाईचारा भी दिखता है. इस विकास में स्त्री और दलित विमर्श भी दिखता है. आज महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है. राजनीति में बिहार के महिलाओं की बड़ी भागीदारी है. बीजेपी विधायक ने नीतीश कुमार के शासन की तारीफ करते हुए कहा कि देश का हर राज्य आज विकास के रोल मॉडल बिहार को देखता है.