ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘बीमार मुख्यमंत्री को इलाज की जरुरत.. मांझी के अपमान का बदला जनता लेगी’ नीतीश पर सम्राट का तीखा हमला

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान जातीय गणना पर चर्चा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को जिस तरह से जलील किया उसको लेकर सियासत थ

‘बीमार मुख्यमंत्री को इलाज की जरुरत.. मांझी के अपमान का बदला जनता लेगी’ नीतीश पर सम्राट का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान जातीय गणना पर चर्चा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को जिस तरह से जलील किया उसको लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा है कि बिहार के बीमार मुख्यमंत्री को इलाज की जरूरत है, उनका जल्द से जल्द इलाज होना चाहिए।


दरअसल, मुख्यमंत्री की प्रताड़ना के खिलाफ जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मौन प्रदर्शन का ऐलान किया था। अपना प्रदर्शन शुरू करने से पहले मांझी गठबंधन के नेताओं के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे लेकिन उन्हें माल्यार्पण नहीं करने दिया गया। इसको लेकर एनडीए के नेताओं ने सरकार पर हमला बोला और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।


सम्राट चौधरी ने कहा हि कि बिहार विधानमंडल के शीतकालन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गलत बर्ताव के खिलाफ जीतन राम मांझी आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन धारण करने आए थे लेकिन उन्हें उन्हें माल्यार्पण नहीं करने दिया गया, जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र की हत्या है। 


उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात बिहार के अंदर उत्पन्न हो गया है वह ठीक नहीं। यहां बालू, शराब और जमीन माफिया का राज हो गया है और बिहार के मुख्यमंत्री बीमार हो गए हैं। बीमार मुख्यमंत्री का इलाज होना चाहिए। बिहार में लगातार लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सदन में जीतन राम मांझी का जो अपमान हुआ है उस अपमान का बदला बिहार की जनता लेकर रहेगी।