ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश से भी बड़े पलटीमार निकले मंत्री बिजेन्द्र यादव: पहले बोले- मैं JDU में नहीं हूं, अब कहा- यह सब अफवाह वाली बातें, मैंने तो मजाक किया था

PATNA: बिहार की सियासत में अगर किसी के पलटी मारने की चर्चा होती है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा सामने आता है। विपक्ष में चाहे आरजेडी हो या बीजेपी दोनों ही दलों के

नीतीश से भी बड़े पलटीमार निकले मंत्री बिजेन्द्र यादव: पहले बोले- मैं JDU में नहीं हूं, अब कहा- यह सब अफवाह वाली बातें, मैंने तो मजाक किया था
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में अगर किसी के पलटी मारने की चर्चा होती है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा सामने आता है। विपक्ष में चाहे आरजेडी हो या बीजेपी दोनों ही दलों के नेता नीतीश कुमार को पलटीमार की उपाधि से नवाज चुके हैं लेकिन आज हुए वाक्ये ने यह साबित कर दिया कि बिहार की सियासत में मंत्री बिजेन्द्र यादव सीएम नीतीश से भी बड़े पलटीमार निकले हैं।


दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने सोमवार को पटना में बड़ी बैठक बुलाई थी। जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति क्या होगी, संगठन के साथियों के साथ उस पर मंथन होना था लेकिन, बैठक से ठीक पहले बड़ा बखेड़ा हो गया।


बैठक में शामिल होने पहुंचे जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जेडीयू दफ्तर में लगे पोस्टर में अपनी तस्वीर नहीं देखकर भड़क गए और बैठक का बहिष्कार कर वहां से निकल गए। इस घटना के बाद जेडीयू के अंदरखाने खलबली मच गई। पार्टी दफ्तर आए जदयू के सीनियर लीडर और सरकार में उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि"मैं जनता दल में नहीं हूं।"मुझे तो समझ नहीं आ रहा है की मुझे क्यों बुलाया गया है, जब मैं पार्टी का मेंबर ही नहीं हूं तो क्या फायदा बुलाने का।इसके बाद वह आगे बढ़ गए।


पार्टी के बड़े लीडर के इस बयान से बिहार की सियासत में खलबली मच गई और तरह-तरह की बातें होने लगी। इसी बीच तेजस्वी यादव का भी बयान आ गया और उन्होंने कहा कि बिजेन्द्र यादव को किसी बात से तकलीफ हुई होगी इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। बिजेन्द्र यादव के बयान के बाद कयास तेज हो गई कि वह जेडीयू छोड़ने वाले हैं लेकिन बाद में बिजेन्द्र यादव फिर से मीडिया के सामने आए और कहा कि यह सब अफवाह वाली बातें, मैंने तो मजाक किया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता