ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिजली महोत्सव का समापन आज, पीएम मोदी स्मार्ट मीटर के लाभार्थियों से करेंगे बात

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिजली महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी बिजली क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन

बिजली महोत्सव का समापन आज, पीएम मोदी स्मार्ट मीटर के लाभार्थियों से करेंगे बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिजली महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी बिजली क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे. इस मौके पर वह देश के 100 से अधिक जिलों के बिजली क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. इनमें पटना सहित बिहार के पांच जिले भोजपुर, नालंदा, सुपौल और मुजफ्फरपुर शामिल हैं.


जानकरी के मुताबिक, पटना में कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह दोपहर 12.30 ऑनलाइन जुड़ेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार के पांच सहित सभी देशभर के कार्यक्रम स्थलों पर मौजूद तीन से पांच बिजली लाभार्थियों से संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी पटना में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम लाल खेतान से वर्चुअल संवाद करेंगे. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी रामलाल खेतान से प्रधानमंत्री स्मार्ट मीटर पर फीडबैक ले सकते हैं. 


बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विद्युत मंत्रालय ‘ उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य-पावर @ 2047’ की थीम पर बिजली महोत्सव मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री के द्वारा बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण को लेकर रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) का उद्घाटन किया जायेगा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नेशनल सोलर रूफटॉप पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री एनटीपीसी के कई ग्रीन एनर्जीप्रोजेक्ट्स को देश को समर्पित करेंगे.

टैग्स