ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार विधानसभा : विपक्ष के सवाल पर फंस गये मंत्री विजेंद्र यादव, गलत जवाब देने पर बचाव में आ गईं रेणु देवी

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. सदन के अंदर सवाल जवाब चल रहा है. इस दौरान विपक्ष के सवाल पर योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र यादव फंसते हुए दिखे. दरअसल, रा

बिहार विधानसभा : विपक्ष के सवाल पर फंस गये मंत्री विजेंद्र यादव, गलत जवाब देने पर बचाव में आ गईं रेणु देवी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. सदन के अंदर सवाल जवाब चल रहा है. इस दौरान विपक्ष के सवाल पर योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र यादव फंसते हुए दिखे. दरअसल, राजद विधायक ललित यादव ने बिहार में कितने इथनौल फैक्ट्री है से संबंधित सवाल किया तो मंत्री जी ने गलत जवाब दे दिया. ललित यादव ने कहा कि सरकार कह रही है कि चार इथनौल फैक्ट्री चालू हो गई है तो सरकार बताये कि कितना इथनौल उत्पादन हो रहा है. 


पहले तो मंत्री जी ने कहा कि मैंने पहले ही सभी प्रश्नों का डिटेल जवाब दे दिया है. इसमें विशेष राज्य का दर्जा का मुद्दा भी विपक्ष ने उठा दिया और हंगामा करने लगे. मंत्री जी ने गलत जवाब दे दिया. हंगामा होने पर मंत्री ने कहा कि आपको बाद में जबाब दे दूंगा. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किन जगहों पर फैक्ट्री चालू हुई है, उसकी पूरी जानकारी इसी सदन में दीजिये.


मंत्री के फंसते देख उप मुख्यमंत्री रेणु देवी बचाव में उतर गईं. उन्होंने कहा कि बेतिया, गोपालगंज, रामनगर चीनी मिल से इथनौल तैयार हो रहा है. इस पर राजद विधायक ने कहा कि कितने फैक्ट्री चालू हुए यह बताये. उपमुख्यमंत्री के जबाब के बाद बिजेंद्र यादव दुबारा उठे और बोले इसमें गलत क्या है. उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में चीनी मिल है वहाँ इथनौल बन रहा है तो वह बता रही हैं तो गलत क्या है. बाद में उन्होंने कहा कि हम सबका अलग अलग डिटेल बाद में दे देंगे.

टैग्स