ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार विधानसभा में समितियों का गठन, विपक्षी विधायकों को भी मिली जगह

PATNA: बिहार विधानसभा में 23 समितियों का गठन हो गया है। इन समितियों में सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायकों को भी जगह मिली है। बिहार विधानसभा के स्पीक

बिहार विधानसभा में समितियों का गठन, विपक्षी विधायकों को भी मिली जगह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में 23 समितियों का गठन हो गया है। इन समितियों में सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायकों को भी जगह मिली है। बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव की तरफ से इन समितियों के सभापति और प्रमुख को मनोनीत किया गया है।


विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कुल 23 समितियों का गठन किया गया है। नियम विशेषाधिकार एवं सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष खुद विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव होंगे। मनेर के आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र को लोक लेखा समिति का सभापति बनाया गया है। कटिहार से बीजेपी विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को प्राक्कलन समिति का सभापति बनाया गया है।


वहीं अशोक कुमार चौधरी को आवास समिति का सभापति जबकि कांग्रेस विधायक शकील अहमद खां को अल्पसंख्यक कल्याण समिति का सभापति बनाया गया है जबकि समस्तीपुर के हसनपुर से आरजेडी विधायक और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का सभापति बनाया गया है। इसके साथ ही पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों को जगह मिली है।


बिहार विधानसभा में समितियों का गठन, विपक्षी विधायकों को भी मिली जगह