ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने जीता विश्वासमत, 26 अगस्त को होगा अध्यक्ष का चुनाव

PATNA: बिहार विधानसभा में विश्वासमत वोटिंग की प्रक्रिया में भी पारित हो गया है। इस प्रक्रिया में पक्ष में 160 विधायकों ने वोट दिये तो वहीं विपक्ष में शून्य विधायकों ने व

बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने जीता विश्वासमत, 26 अगस्त को होगा अध्यक्ष का चुनाव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: बिहार विधानसभा में विश्वासमत वोटिंग की प्रक्रिया में भी पारित हो गया है। इस प्रक्रिया में पक्ष में 160 विधायकों ने वोट दिये तो वहीं विपक्ष में शून्य विधायकों ने वोटिंग किया। बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार का विश्वासमत पहले ध्वनिमत से फिर वोटिंग की प्रक्रिया से पारित हो गया। हालांकि इस दौरान बीजेपी के सदस्यों ने वॉकऑउट किया।


बिहार में महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वास मत पेश किया। विश्वासमत सदन में पास हो गया है। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 160 वोट मिले हैं। सरकार को ओवैसी की पार्टी AIMIM ने समर्थन किया है। वहीं वोटिंग के समय बीजेपी ने वॉकऑउट किया। इससे विश्वास मत के विरोध में एक वोट भी नहीं पड़े। 


इस दौरान विपक्षी दलों ने सदन में जमकर हंगामा मचाया। विधानसभा में मौजूद रहे पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। सदन की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने किया। फ्लोर टेस्ट पर भाषण के दौरान बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि राजद से गठबंधन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। वही मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए सदन में सरकार का पक्ष रखा। कहा कि आपने कौन सा अच्छा काम किया है। 


बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने जीता विश्वासमत, 26 अगस्त को होगा अध्यक्ष का चुनाव

टैग्स