ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विधानसभा में आज : सदन में आज उद्योग विभाग के बजट पर होगी चर्चा

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। प्रश्नोत्तरकाल में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए ग

विधानसभा में आज : सदन में आज उद्योग विभाग के बजट पर होगी चर्चा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। प्रश्नोत्तरकाल में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य पूरक प्रश्न करेंगे। प्रश्नोत्तरकाल के बाद विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही होगी। विपक्ष की तरफ से दिए गए कार्यस्थगन का प्रस्ताव पर आज भी सदन में वित्तीय कार्य होने के कारण चर्चा नहीं हो पाएगी। 


विधानसभा में आज उद्योग विभाग के बजट पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उद्योग विभाग के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पर्यटन विभाग के बजट पर सदन में चर्चा होगी। सरकार की तरफ से मांग के प्रस्ताव और विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा और फिर सदन में बजट पर स्वीकृति का प्रस्ताव आएगा। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बजट पर सरकार की तरफ से जवाब देंगे। 


विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। जल संसाधन विभाग से जुड़े विधायक जनक सिंह, रामप्रवेश राय और अन्य 2 विधायकों की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार जवाब देगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार की तरफ से सदन में जवाब होगा। विधायक युसूफ सलाहुद्दीन, मोहम्मद इसराइल मंसूरी और के साथ-साथ कुल 12 विधायकों ने शिक्षा विभाग से जुड़े इस ध्यानाकर्षण सूचना को सदन में दिया है।