ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार विधानसभा मानसून सत्र का आखिरी दिन, जानिए क्या है RJD का प्लान

PATNA: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। सत्र की शुरुआत बीते शुक्रवार को हुई थी और पांच दिनों के इस छोटे सत्र के दौरान विधानसभा के अंदर विपक्ष का जमकर हंगामा देखने

बिहार विधानसभा मानसून सत्र का आखिरी दिन, जानिए क्या है RJD का प्लान
First Bihar
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। सत्र की शुरुआत बीते शुक्रवार को हुई थी और पांच दिनों के इस छोटे सत्र के दौरान विधानसभा के अंदर विपक्ष का जमकर हंगामा देखने को मिला। अग्निपथ योजना को लेकर सदन की कार्यवाही ज्यादातर वक्त चल नही पाई। प्रशोनातर काल नही लिए जा सके और बुधवार को जो कार्यवाही हुई भी, जिसमे विपक्ष सदन में मौजूद नही था। 


विधानसभा में आज 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी, जबकि विधान परिषद् में 12 बजे से सदन की बैठक शुरू होगी। नेता प्रतिपक्ष कल विधानसभा में AIMIM के 4 विधायक को लेकर पहुंचे थे और उनका विलय आरजेडी में करा दिया था। इसी खबर को लेकर विधानसभा बुधवार को गरमाया रहा। जिस मकसद से मानसून सत्र बुलाया गया वह पूरा नही हो सका। अग्निपथ योजना के खिलाफ दोनों सदनों में विपक्ष ने कार्य बहिष्कार किया है। आज मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन से क्या तस्वीर सामने आती है ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि विपक्ष ने ऐलान किया है कि अग्निपथ योजना को लेकर जब तक सदन में चर्चा नही होती है हम कारवाई बहिष्कार करेंगे। 


विधानसभा अध्यक्ष हो या कार्यक्रारी सभापति अवदेश नारायण सिंह दोनों ने कहा है कि इस सदन में अग्निपथ योजना पर बहस संभव नही है। केंद्र सरकार के फैसले के ऊपर राज्य के सदन में बहस नही हो सकती। आज विधानसभा और परिषद् की कारवाई शुरू होते ही दोनों सदनों में पहले से तय कामकाज को निपटाने का काम होगा। विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब आना है। गृह विभाग से सम्बंधित विधानसभा के सदस्य राणा रंधीर समेत अन्य ने जानकारी मांगी है। नीतीश के पास इस सदन में करने के लिए बहुत कुछ तो नहीं था लेकिन विपक्ष जवाब चाहती है कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना पर नीतीश ने अब तक चुप्पी क्यों साध रखी है। 


टैग्स