ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट

PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया है। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने बजट सत्र की शुरूआत कर दी है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही स्पीकर ने कार्यवाही को स

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया है। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने बजट सत्र की शुरूआत कर दी है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही स्पीकर ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया। आज सदन में नीतीश सरकार को विश्वासमत हासिल करना है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।


दरअसल, तमाम तरह के सियासी उठापटक के बीच सुबह 11 बजे विधानमंडल की कार्यवाही शुरू हो गई। विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के संबोधन के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई। इसके बाद दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल में जाएंगे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण समाप्त होने के बाद दोनों सदनों के सदस्य फिर अपने-अपने सदन में जाएंगे और वहां कार्यवाही शुरू होगी।


राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। अगर 38 सदस्य या इससे अधिक इस प्रस्ताव का खड़े होकर समर्थन करते हैं, तो इसे स्वीकृत माना जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी आसन से चले जाएंगे। उनकी जगह उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी आसन पर बैठेंगे और कार्यवाही आगे बढ़ेगी। अध्यक्ष के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विरोध में सदस्यों का मतदान होगा। अगर, अध्यक्ष के खिलाफ बहुमत हुआ तो फिर नये अध्यक्ष के लिए आगे की कार्रवाई शुरू होगी।


नये अध्यक्ष चुने जाने तक उपाध्यक्ष सदन का संचालन करेंगे हालांकि, अध्यक्ष अगर अपने पद से स्वयं इस्तीफा देते हैं, तो मतदान की नौबात नहीं आएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री विश्वास मत हासिल करने का प्रस्ताव रखेंगे। जो मतदान के बदले ध्वनिमत से पास हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद राज्य सरकार आर्थिक सर्वक्षण रिपोर्ट सदन में रखेगी। फिर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।