ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा, 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 2 नवंबर को आएगा रिजल्ट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है. बिहार विधानसभा

बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा, 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 2 नवंबर को आएगा रिजल्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है. बिहार विधानसभा की कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर सीट पर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी.


भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. 


बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी उपचुनाव होगा. तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है. गौरतलब हो कि पिछले दिनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि  कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर की दोनों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी. इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले दिनों बाढ़ का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान गए भी थे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और कुशेश्वरस्थान को विकसित करने और बाढ़ से निजात दिलाने का भी भरोसा दिलाया था. 


इससे पहले बिहार के मुखयमंत्री नीतीश कुमार ने भी तारापुर जाकर हालात का जायजा लिया था. जेडीयू किसी भी कीमत पर दोनों सीटिंग सीटें फिर से हासिल करना चाहती है. बिहार में भले ही एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है लेकिन जेडीयू के तीसरे नंबर पर आने को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं. आपको बता दें कि ये दोनों सीटे जेडीयू कोटे की है. जेडीयू इसे किसी कीमत पर फिर से हासिल करना चाहता है क्योंकि उसे पता है कि राजनीति में दो सिटिंग सीटें हार जाने का संदेश क्या होता है. इसलिए पार्टी ने दोनों सीटों पर जीत को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है.


मुंगेर का तारापुर और दरभंगा का कुशेश्वर स्थान, दोनों विधानसभा सीटें विधायकों की हुई अचानक मौत के बाद खाली हुई है. पिछले 19 अप्रैल को तारापुर के विधायक और पूर्व मंत्री मेवा चौधरी की कोरोना से हुए मौत के बाद यह सीट खाली हो गई है. वहीं कुशेश्वर स्थान के विधायक शशि भूषण हजारी की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई है. नीतीश कुमार ने दोनों जगह अभी से दौरे शुरू कर दिए हैं.