ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में नीतीश: संजय झा और विजय चौधरी के साथ बख्तियारपुर हुए रवाना, योजनाओं की करेंगे समीक्षा

PATNA: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं, ऐसे में सरकार चुनाव से पहले उन सभी विकास कार्यों को पूरा कर लेना चाहती है जो अभी पूरे नहीं हुए हैं। सीएम नीत

विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में नीतीश: संजय झा और विजय चौधरी के साथ बख्तियारपुर हुए रवाना, योजनाओं की करेंगे समीक्षा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं, ऐसे में सरकार चुनाव से पहले उन सभी विकास कार्यों को पूरा कर लेना चाहती है जो अभी पूरे नहीं हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि जो भी बचे हुए काम हैं उन्हें चुनाव से पहले पूरा कर लेना है। 


इसी बीच सीएम नीतीश खुद एक्शन में आ गए हैं और विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बख्तियारपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और काम में तेजी लाने का निर्देश देंगे।


मुख्यमंत्री सबसे पहले बख्तियारपुर प्रखंड के घंसूरपुर स्थित गंगा चैनल के प्रस्तावित लिंक का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद वह बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर सीढ़ी घाट के पास निर्माणाधीन गंगा घाट और पाथवे का निरीक्षण करेंगे।


यहां से सीएम गणेश हाई स्कूल बख्तियारपुर के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर शिवराज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार की सभी बड़े अधिकारी के साथ-साथ रेलवे के भी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले सभी विकास कार्यों को पूरा कराना चाहते हैं।