ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विधान परिषद में आज : कोरोना पर चर्चा के लिए विपक्ष देगा कार्यस्थगन प्रस्ताव

PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन में आज विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी। सदन में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही होगी। इसमें सदस्य सरकार स

विधान परिषद में आज : कोरोना पर चर्चा के लिए विपक्ष देगा कार्यस्थगन प्रस्ताव
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन में आज विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी। सदन में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही होगी। इसमें सदस्य सरकार से जनहित के सवालों पर सरकार से जवाब लेंगे। इसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी। बिहार विधान परिषद में आज बिहार खनिज (समनुदान, अवैध खनन, परिवहन और भंडारण) निवारण संशोधन नियमावली 2021 के प्रति रखी जाएगी। इसके अलावे बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में रखी जानी है। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में पेश होगी। 


विधान परिषद में आज विपक्ष की तरफ से कार्यकर्ताओं दिया जाएगा विपक्षी दल आरजेडी की तरफ से कोरोना महामारी के दौरान बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा के लिए कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया जाएगा। आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह की तरफ से यह प्रस्ताव सदन में दिया जाएगा और इस पर विशेष चर्चा की मांग की जाएगी।


बिहार विधान परिषद में आज मधुबनी जिले में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य का मामला उठेगा ध्यानाकर्षण के जरिए मधुबनी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री नहीं पहुंचने और तटबंधों की सुरक्षा का मामला उठेगा। इसके अलावे जहानाबाद के काको प्रखंड में नदिया गांव के पास दरघा नदी पर बनाए गए पुल का एप्रोच रोड नहीं तैयार होने का मामला भी ध्यानाकर्षण के जरिए सदन में आएगा। इन दोनों मामलों पर सरकार की तरफ से आज सदन में जवाब होगा।