ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले फर्जी आंसर शीट बरामद, 7 लोग गिरफ्तार

PATNA : आज से बिहार सिपाही बहाली परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर सूबे के अंदर 545 सेंटर बनाएं गए हैं। वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले खगड़िया में नकली प्रश्न पत्र की बरामदगी हुई ह

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले फर्जी आंसर शीट बरामद, 7 लोग गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आज से बिहार सिपाही बहाली परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर सूबे के अंदर 545 सेंटर बनाएं गए हैं। वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले खगड़िया में नकली प्रश्न पत्र की बरामदगी हुई है। यहां परबता पुलिस ने एक विवाह भवन में छापेमारी की है जहां 90 से अधिक सिपाही भर्ती के परीक्षार्थी एक साथ जमा थे। उनके पास से कुछ ओएमआर शीट और आंसर शीट भी मिले हैं। 


दरअसल, केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती की पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्यभर में 21391 पदों के लिए 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को परीक्षा का आयोजन होगा। यहां एक ही पाली में 12 बजे से 2 बजे तक सभी 38 जिलों के 545 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम लिए जाएंगे। इससे पहले  1 अक्टूबर 2023 को पेपर लीक के कारण बिहार सिपाही बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। 


वहीं, इस मामले में  एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि जो 90 छात्र एक जगह जमा थे, उनमें अलग-अलग जिलों के परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए जांच के बाद छोड़ दिया गया है। फिलहाल 9 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं है।