ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

‘बिहार से खत्म हो पुरानी चांडाल चौकड़ी वाली राजनीति’ : लालू-तेजस्वी पर पप्पू यादव का तीखा तंज

PATNA : पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर सांसद बने पप्पू यादव लालू फैमिली पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। पप्

‘बिहार से खत्म हो पुरानी चांडाल चौकड़ी वाली राजनीति’ : लालू-तेजस्वी पर पप्पू यादव का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर सांसद बने पप्पू यादव लालू फैमिली पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। पप्पू यादव कभी तेजस्वी को युवराज कह रहे हैं तो कभी बिहार में कांग्रेस की हार के लिए आरजेडी को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। पप्पू यादव ने एक बार फिर इशारों ही इशारों में लालू-तेजस्वी पर हमला बोल दिया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान पप्पू यादव आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के खेल में बुरी तरह से फंस गए थे। लालू प्रसाद के कहने पर पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था। इसके बाद उनके सामने अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अपनी पार्टी का विलय करने के बाद पप्पू यादव न तो घर के रहे और न ही घाट के। उनके हाथ से अपनी पार्टी तो गई ही, कांग्रेस ने भी उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया।


पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन सीटों का बंटवारा किए बिना ही लालू ने जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आई रुपौली विधायक बीमा भारती को अपनी पार्टी का टिकट देकर उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया। बाद में पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और आखिरकार एक ही गठबंधन में शामिल होने के बावजूद पप्पू यादव आरजेडी की बीमा भारती के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की।


चुनाव जीतने के बाद से ही लालू और तेजस्वी पप्पू यादव के निशाने पर हैं। खुलकर तो नहीं, लेकिन इशारों-इशारों में ही पप्पू यादव लालू परिवार पर हमले बोल रहे हैं। पिछले दिनों पप्पू यादव ने कहा था कि तेजस्वी यादव के घमंड के कारण बिहार में चुनाव के जो परिणाम आने चाहिए थे, वह नहीं आए और तेजस्वी के कारण ही राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सके।


पूर्णिया के रुपौली सीट पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पप्पू यादव ने बड़ी घोषणा कर दी है। पप्पू यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार हो लेकिन वह कांग्रेस का उम्मीदवार होना चाहिए। इस दौरान तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तंज करते हुए पप्पू ने कहा कि बिहार में पुरानी चांडाल चौकड़ी वाली राजनीति खत्म होनी चाहिए और एक नई राजनीति की शुरुआत करनी होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता