ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘बिहार सरकार को BJP से अंकगणित सीखने की जरूरत नहीं’ विरोधियों के आरोपों पर बोले मंत्री चंद्रशेखर

PATNA: बिहार में शिक्षक नियुक्ति को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां राज्य सरकार 1.20 लाख युवाओं की बहाली का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और एनडीए के

‘बिहार सरकार को BJP से अंकगणित सीखने की जरूरत नहीं’ विरोधियों के आरोपों पर बोले मंत्री चंद्रशेखर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षक नियुक्ति को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां राज्य सरकार 1.20 लाख युवाओं की बहाली का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और एनडीए के तमाम दल आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने मजह 25 से 30 हजार शिक्षकों की बहाली की है और आंकड़े में हेरफेर कर उसे 1 लाख 20 हजार बता रही है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बीजेपी के आरोपों का जवाब दिया है।


चंद्रशेखर ने कहा है कि बिहार सरकार को बीजेपी से अंकगणित सीखने की जरूरत नहीं है। सब चीज पब्लिक डोमेन में है और बीजेपी के लोग कुछ का कुछ बोल रहे हैं। उन्हें तो पहले दो करोड़ नौकरी खोजना चाहिए जो केंद्र की सरकार ने वादा किया था। बीजेपी को खोजना चाहिए कि जिनको दो करोड़ नौकरी देना था वे दो लाख भी दे पाए या नहीं। हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देना था। किसानों की आय दोगुनी करनी थी। सीमा पर चौकसी बढ़ाने की बात थी लेकिन चीन देश के भीतर घुस गया है लेकिन मीडिया इसे थोड़े ही न चलाएगी।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार के लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। करीब सवा लाख युवाओं को नौकरी दी गई, अभी 1.20 लाख और लोगों को नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का जो वादा जनता से किया था उसे पूरा कर रही है।


उन्होंने कहा कि काम करने वाली सरकार अपने काम मे लगी हुई है लेकिन जिनको जुमलेबाजी करनी है वे लोग जुमलेबाजी मे लगे हुए हैं। वहीं अमित शाह के बिहार दौरे पर चंद्रशेखर ने कहा कि गृह मंत्री आएं या प्रधानमंत्री आ जाएं बिहार में उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..