ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार सरकार का बड़ा फैसला : अब अटल जी की पुण्यतिथि पर होगा राजकीय समारोह, CM नीतीश कुमार लगातार करते हैं तारीफ

PATNA : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यह निर्णय किया है कि अब बिहार के अंदर अटल बिहारी व

बिहार सरकार का बड़ा फैसला : अब अटल जी की पुण्यतिथि पर होगा राजकीय समारोह, CM नीतीश कुमार लगातार करते हैं तारीफ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यह निर्णय किया है कि अब बिहार के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले यह समारोह एक आम कार्यक्रम की तरह मनाया जाता था। लेकिन, अब यह राजकीय कार्यक्रम होगा। 


दरअसल, अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर अटल पार्क पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि अब सूबे के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। 


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल जी को लेकर हमेशा यह कहते रहते हैं कि अटल जी हमको बहुत मानते थे। उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी। फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार यह भी कहते हैं कि, उनका (अटल जी) इतना अच्छा काम था।  हम आजीवन उनका सम्मान करेंगे  मेरा बहुत लगाव था। नीतीश कुमार कहते हैं कि अटल जी के साथ हम लोगों का पुराना संबंध रहा है। उनसे ज्यादा अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी। तीन विभागों की जिम्मेदारी दी। इतना मानते थे। फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया. उनका मेरे प्रति प्रेम था। बहुत मानते थे।