ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Nitish kumar : बिहार सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, 10 हज़ार रुपए बढ़ा मनोदय

PATNA : बिहार में जमीन का सर्वे करने वाले कर्मियों के मानदेय में 4 से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दीपावली के मौके पर राज्य सरकार ने इन कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। इन्

Nitish kumar : बिहार सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, 10 हज़ार रुपए बढ़ा मनोदय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जमीन का सर्वे करने वाले कर्मियों के मानदेय में 4 से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दीपावली के मौके पर राज्य सरकार ने इन कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। इन्हें बढ़े हुए मानदेय का लाभ इसी वर्ष 1 अगस्त के प्रभाव से मिलेगा। सर्वे कार्य में मानदेय पर बहाल 6 पदों के कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इस फैसले से करीब 14 हजार कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह नए और पुराने सभी कर्मियों पर लागू होगा। 


सबसे अधिक बिहार सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के मानदेय में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 55 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 65 हजार कर दिया गया है। इस प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का अनुमोदन प्राप्त है। भू-अभिलेख एवं परिमाप की निदेशक जे. प्रियदर्शिनी ने इससे संबंधित आदेश बुधवार को जारी कर दिया है। 


इस मामले को लेकर विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति ने 6 अगस्त को मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा है कि सरकार ने वादे के मुताबिक मानदेय बढ़ाया है। अब उम्मीद है कि कर्मी भी सर्वेक्षण के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और निर्धारित समय में संपन्न करेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने संविदा पर काम कर रहे कनीय अभियंताओं को दीपावली का शानदार तोहफा दिया है।


पांच वर्षों के बाद उनके मासिक मानदेय में भारी बढ़ोतरी की गयी है। अब उन्हें हर महीने 36 हजार के स्थान पर 60 हजार रुपए मिलेंगे। इसका लाभ राज्य सरकार के सभी विभागों में काम करने वाले 1627 कनीय अभियंताओं को मिलेगा। इसमें इसके पहले कनीय अभियंताओं का मासिक मानदेय 2019 में 36 हजार निर्धारित किया गया था।


इधर, यह जानकारी देते हुए संसदीय कार्य व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कनीय अभियंताओं के मानदेय में 67 फीसदी की वृद्धि का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। पहली अक्टूबर से मानदेय वृद्धि का निर्णय प्रभावी होगा।