ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : सदन से बहिष्कार के बाद BJP का विधानसभा मार्च शुरू, सड़क पर उतरे हजारों कार्यकर्ता

PATNA : पटना के गांधी मैदान से बीजेपी का विधानसभा मार्च शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा ने

बिहार : सदन से बहिष्कार के बाद BJP का विधानसभा मार्च शुरू, सड़क पर उतरे हजारों कार्यकर्ता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के गांधी मैदान से बीजेपी का विधानसभा मार्च शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा नेता डाक बंगला चौराहा और आयकर गोलंबर होते हुए विधानसभा तक पहुंचेंगे। हालांकि, पटना पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पूरी तैयारी की है। पटना पुलिस के जवान चप्पे - चप्पे पर मौजूद हैं। विधानसभा के बाहर गेट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लगाई गयी है। विधानसभा में  6 मजिस्ट्रेट, 3 DSP, 2 सीटी SP तैनात किया गया है। जबकि 200 लाठी पार्टी, 50 से अधिक राइफल धारी और 50 महिला पुलिस सहित STF के जवान तैनात किए गए हैं।


वहीं, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी इस विधानसभा मार्च कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं। सम्राट हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च कर रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षक अभ्यर्थियों भी इस आंदोलन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों  डोमिसाइल नीति और भर्ती नियमावली में संशोधन के खिलाफ विधानसभा मार्च करने जा रहे हैं।  


इससे पहले गांधी मैदान में आए कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कागज का पुल बनाते हैं। सरकार कह रही है कि शिक्षक अब बाहर से आएंगे। तो मंत्री को भी बाहर से लाना चाहिए। बिहार के तो मंत्री भी  पढ़े लिखे नहीं हैं, ऐसे में बिहार में पढ़े - लिखे मंत्री नहीं मिल रहे तो बाहर से ले आओ।