ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पूर्व मंत्री ददन पहलवान समेत 10 लोगों को 2 साल की जेल, RJD नेता ने लगाया था गंभीर आरोप

PATNA : 2005 के पुराने मामले में बिहार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान समेत दस आरोपियों को दो-दो साल की जेल हुई है। मामला मारपीट का था, जिसमें इन सभी को सज़ा सुनाई गई है। बक्सर के अपर जिला और सत्र न्याया

बिहार: पूर्व मंत्री ददन पहलवान समेत 10 लोगों को 2 साल की जेल, RJD नेता ने लगाया था गंभीर आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 2005 के पुराने मामले में बिहार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान समेत दस आरोपियों को दो-दो साल की जेल हुई है। मामला मारपीट का था, जिसमें इन सभी को सज़ा सुनाई गई है। बक्सर के अपर जिला और सत्र न्यायाधीश तीन सह विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट ने इन्हे सजा सुनाई है। इन्हे 2 साल की जेल के साथ-साथ पांच-पांच हजार का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। ददन पहलवान समेत 10 आरोपियों पर आरोप था कि इन्होने आरजेडी नेता रामजी यादव को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।



मामले की जानकारी देते हुए एपीपी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर 2005 को आरजेडी नेता रामजी यादव को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था, जिसके बाद रामजी यादव ने दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। रामजी यादव कोपवां के रहने वाले हैं, जिनका कहना था कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे ददन पहलवान ने करवाल इसलिए मेरी पिटाई की क्योंकि मैंने आरजेडी प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव को विधानसभा में प्रचार करते हुए मदद की थी। 



रामजी यादव ने बताया कि 25 अक्टूबर 2005 को वे डुमरांव के कलावती काम्प्लेक्स स्थित आरजेडी कार्यालय में बैठे थे। अचानक ददन पहलवान, मदन सिंह, भुअर यादव, खुशचंद सिंह, अख्तर हुसैन, मनोज यादव, सुबोध यादव, रामबचन यादव, भीम यादव और लक्ष्मण वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई की। उनकी इतनी पिटाई की गई कि वे अधमरा होकर गिर पड़े थे। 


टैग्स