ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : प्रतिरोध मार्च से पहले RJD की अहम बैठक, तेजस्वी समेत पार्टी के बड़े नेता हो रहे शामिल

PATNA : बढ़ती महंगाई, अग्निपथ समेत अन्य मुद्दों को लेकर आगामी 7 अगस्त को महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च का एलान किया है। इस मार्च में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कांग्रेस और लेफ्ट के

बिहार : प्रतिरोध मार्च से पहले RJD की अहम बैठक, तेजस्वी समेत पार्टी के बड़े नेता हो रहे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बढ़ती महंगाई, अग्निपथ समेत अन्य मुद्दों को लेकर आगामी 7 अगस्त को महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च का एलान किया है। इस मार्च में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कांग्रेस और लेफ्ट के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने के लिए आज आरजेडी की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। इस बैठक में 7 अगस्त को होने वाले मार्च को लेकर रणनीति तय की जाएगी।


महागठबंधन पूरे राज्य में जन सारोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रतिरोध मार्च का आयोजन करेगा। आरजेडी के मुताबिक सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाला प्रतिरोध मार्च ऐतिहासिक होने वाला है। इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी जिलों में महागठबंधन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। निचली इकाइयों से लेकर प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से और दल के स्तर पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।


बता दें कि महागठबंधन की ओर से बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने, कृषि कार्य के लिए चौबीस घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराने, जीएसटी वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, किसानों को पांच लाख तक का लोन माफ करने, अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू करने, रिक्त पड़े पदों पर अविलंब भरने और मनरेगा में लूट पर रोक लगाने समेत कई मुद्दों को लेकर 7 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।