ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

Bihar Politics: सैकड़ों समर्थकों के साथ VIP में शामिल हुए नीतीश द्विवेदी, मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

PATNA: अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और युवा नेता, सीवान निवासी नीतीश द्विवेदी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो गए। पटना

Bihar Politics: सैकड़ों समर्थकों के साथ VIP में शामिल हुए नीतीश द्विवेदी, मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और युवा नेता, सीवान निवासी नीतीश द्विवेदी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो गए। पटना में आयोजित मिलन समारोह में वीआईपी के संस्थापक और 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 


युवा नेता और महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले नीतीश द्विवेदी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश द्विवेदी युवा नेता हैं और इनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हैं। ये अपने संगठन को लेकर पूरे देश में घूमते रहे हैं। मुझे खुशी है कि अब उनके व्यक्तित्व और ज्ञान का लाभ वीआईपी को मिलेगा। 


नीतीश द्विवेदी का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि ये अब बिहार में रहकर समाजसेवा और राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने उनके समर्थकों को भरोसा देते हुए कहा कि नीतीश द्विवेदी को सीवान, गोपालगंज, छपरा में पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश द्विवेदी और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। 


मिलन समारोह के बाद एक सवाल के जवाब में सहनी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति से होती है और सभी को अपने समाज के हक, अधिकार की लड़ाई लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता गरीब, पीड़ित, पिछड़ा और कमजोर वर्ग के उत्थान की लड़ाई लड़ने को है लेकिन, वीआईपी पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी है और सभी जाति, धर्म के लोगों को इस पार्टी में हिस्सेदारी मिलेगी। 


मुकेश सहनी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीति में समय समाप्त हो गया है। अब उन्हें ' हैप्पी इनडिंग ' कर हमलोगों को उतराधिकारी घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले चुनाव में जनता उन्हें हटा देगी।


वहीं पार्टी का दामन थामने के बाद नीतीश द्विवेदी ने कहा कि आज ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि वीआईपी की नीतियों से आकर्षित होकर समाजसेवा के लिए राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी दायित्व दिया जाएगा उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। 


इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष बी के सिंह, संजीव मिश्रा, चंद्रदेव बिंद, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, सकलदेव बिंद, अर्जुन सहनी, विवेक कुशवाहा सुनीता सहनी उपस्थित रहे।


Bihar Politics: सैकड़ों समर्थकों के साथ VIP में शामिल हुए नीतीश द्विवेदी, मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता


Bihar Politics: सैकड़ों समर्थकों के साथ VIP में शामिल हुए नीतीश द्विवेदी, मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता


Bihar Politics: सैकड़ों समर्थकों के साथ VIP में शामिल हुए नीतीश द्विवेदी, मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

टैग्स