ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

Bihar Politics: 'रावण' ने भी 'वेष' बदलकर सीता माता का हरण किया था, तेजस्वी यादव को लेकर ऐसा क्यों कहा जा रहा...?

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने 'माई बहिन मान योजना' शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने दरभंगा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है

Bihar Politics: 'रावण' ने भी 'वेष' बदलकर सीता माता का हरण किया था, तेजस्वी यादव को लेकर ऐसा क्यों कहा जा रहा...?
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने 'माई बहिन मान योजना' शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने दरभंगा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो 'माई-बहिन मान योजना' शुरू की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं के उत्थान के लिए प्रति माह 2,500 रुपए दिए जाएंगे. इस चुनावी घोषणा के बाद सत्ता पक्ष लालू परिवार पर एक बार फिर से हमलावर हो गया है. एनडीए ने कहा है कि जब सीता माता का हरण करना था तो रावण वेष बदलकर गया था और सीता का हरण किया था.आज के नेता भी जनता को झांसा देने के लिए वेष बदल रहे हैं, लेकिन जनता सब समझ रही है. लालू-राबड़ी राज को भूली नहीं है. 

तेजस्वी पर जोरदार प्रहार....

एनडीए की सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने सीता हरण की चर्चा छेड़ दी. उन्होंने कहा कि जब रावण माता सीता का हरण करने निकला, तो उसने अपना रूप बदल लिया था. रावण ने भिक्षुक के वेष में सीता का हरण किया था. उसके बाद क्या हुआ था, हर कोई जानता है. हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव विदेश दौर से थकाम मिटाकर आए हैं. अब बिहार दौरे पर निकले हैं. आपकी हकीकत और फसाने दोनों को जनता जानती है. लालू-राबड़ी राज में जो खेल हुआ, वो हर लोग जानते हैं. आप माय-बहिन सम्मान योजना लागू करेंगे...? अभी तो आपके पिता जी ने महिलाओं को लेकर क्या बयान दिया है...? पहले अपने पिताजी से माफी तो मंगवा दीजिए. 

रावण ने भी वेष बदलकर सीता का हरण किया था...

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि आपके माता-पिता के राज में नरसंहारों का वो दौर था,जिसे याद कर लोग सिहर उठते हैं. तमाम व्यपारियों को प्रताड़ित कर बिहार से भगा दिया गया. आपके दोनों मामा की वजह से बिहार की कितनी बदनामी हुई, .यह हर कोई जानता है. आपके पिताजी ने पलायन का खेल शुरू किया. आप माय-बहिन मान योजना क्या लाएँगे ? आप सत्ता में आएंगे तो मां-बहन को सड़क पर निकलना मिश्लिक कर देंगे. रावण ने भी ऐसा किया था. जब सीता का हरण करना था वो वेष बदल कर गया था. वह भिक्षुक बन कर गया था. फिर देखिए उसने क्या किया था. ऐसे में बिहार की जनता आपके जाल में फंसने वाली नहीं है. आपके इर्द-गिर्द कैसे लोग रहते हैं, यह हर कोई जानता है. आपके इस घोषणाओं से बिहार की जनता पर कोई असर होने वाला नहीं है.