ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Politics: बिहार में 200 यूनिट बिजली फ्री, जीविका..ममता..आशा...रसोइया की होगी सरकारी नौकरी, HAM राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास

Bihar Politics: एनडीए की सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में 9 प्रस्ताव पारित हुए. हम

Bihar Politics: बिहार में 200 यूनिट बिजली फ्री, जीविका..ममता..आशा...रसोइया की होगी सरकारी नौकरी, HAM राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: एनडीए की सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब  में हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में 9 प्रस्ताव पारित हुए. हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास करते हुए 200 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही गई है.

मुफ्त बिजली से लेकर पेंशन 2000 करने का प्रस्ताव पास  

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें दीक्षा भूमि नागपुर में बाबा साहब विशाल प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है. इसके अलावे दिल्ली की सड़कों का नाम बदल कर आजादी के शहीदों और बड़े महापुरुषों के नाम पर करने का प्रस्ताव पास हुआ है. मध्यम वर्ग के लिए सस्ती स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी, बिहार में सभी तरह के पेंशन कम से कम 2000 रू करने, बिहार में घरेलू उपयोग के लिए 200 यूनिट और 5 एकड़ तक के किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव, जीविका दीदी, ममता दीदी, आशा दीदी, रसोइया सहित ऐसे सभी लोगों की नौकरी को पूर्णत : सरकारीकृत, बेरोजगारी नियोजन भत्ता 5 हजार करने का प्रस्ताव पास किया गया है.

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार में माता सबरी सम्मान योजना लाकर सभी वर्ग की बेटियों को लाभ देने का प्रस्ताव लाया गया. बाबा साहब की मूर्ति स्टैचू ऑफ़ यूनिटी की तर्ज लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इस बैठक में पार्टी के संरक्षण व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष सुमन समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता