ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: X पर लालू का पोस्ट ‘बिहार=बलात्कार’ देखकर भड़के कुशवाहा, बोले- जिसके शासनकाल को ‘जंगलराज’ की उपाधि मिली उसे बोलने का अधिकार नहीं

PATNA: बिहार में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरने की कोशिश की। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने भी बेटे के साथ सरकार की घेराबंदी करने उतर गए। ते

Bihar Politics: X पर लालू का पोस्ट ‘बिहार=बलात्कार’ देखकर भड़के कुशवाहा, बोले- जिसके शासनकाल को ‘जंगलराज’ की उपाधि मिली उसे बोलने का अधिकार नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरने की कोशिश की। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने भी बेटे के साथ सरकार की घेराबंदी करने उतर गए। तेजस्वी के ट्वीट को शेयर करते हुए लालू ने एक्स पर बिहार का मतलब बलात्कार बताया। अब उपेंद्र कुशवाहा ने लालू पर तीखा हमला किया है।


राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लालू के पोस्ट को शेयर करते हुए जोरदार हमला बोला। कुशवाहा ने लिखा, “ माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, जिस बिहार ने आपको अपने पलकों पर बिठाया, इतना विश्वास व्यक्त किया...! आज उसी बिहार के लिए 32 बार "बिहार=बलात्कार" कहना बिहारी अस्मिता और बिहार के गौरवशाली इतिहास पर हमला नहीं है क्या?”


उन्होंने लिखा, “किसी क्षेत्र में बलात्कार जैसे जघन्य अपराध होना वहाँ के कुछ लोगों की आपराधिक मानसिकता का परिणाम है इसके आधार पर पूरे प्रदेश का आपके द्वारा ऐसा नामकरण करना दुर्भाग्य की बात है। खास कर जिनके शासनकाल को बिहार और देशवासियों ने जंगलराज कहा है उन्हें तो कोई नैतिक अधिकार है ही नहीं कुछ बोलने का”।


कुशवाहा ने आगे लिखा, “आज यदि अपराध की कोई छिटपुट घटनाएं होती है तो अविलंब गिरफ़्तारी और स्पीडी ट्रायल होता है वहीं आपके जमाने में तो CM हाउस में ही अपराध की पटकथा लिखी जाती थी और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। आज बिहार में कोई संगठित अपराध या अपराधी नहीं है जैसा की आपके शासन के दौरान उन 15 वर्षो में था। आज भी रूंहें कांप जाती है उस काल को याद करके...!”