ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश से की ऐसी मांग की भड़क गई JDU, ऐसा जवाब दिया कि हमेशा याद रखेंगे BJP के फायर ब्रांड नेता

PATNA: बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। धर्म को लेकर उनके बयान कभी कभी गठबंधन के सहयोगी दलों पर भी भारी पड

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश से की ऐसी मांग की भड़क गई JDU, ऐसा जवाब दिया कि हमेशा याद रखेंगे BJP के फायर ब्रांड नेता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। धर्म को लेकर उनके बयान कभी कभी गठबंधन के सहयोगी दलों पर भी भारी पड़ जाते हैं। गिरिराज सिंह के बयानों के कारण सेक्यूलर पार्टी की छवि रखने वाली नीतीश कुमार की जेडीयू भी कुछ खुलकर नहीं बोल पाती है हालांकि इस बार जेडीयू ने गिरिराज सिंह को ऐसा जवाब दिया है कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा।


दरअसल, बीजेपी के साथ गठबंधन में रहने के बावजूद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू धर्म को लेकर बयानबाजी करने से बचती रही है। न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ना ही उनकी पार्टी के नेता कभी किसी धर्म के बारे में खुलकर बयान देते हैं लेकिन सहयोगी दल बीजेपी के नेताओं के बयान को लेकर जेडीयू को भी फजीहत झेलनी पड़ती है।


जेडीयू लगातार इस बात को कहती रही है कि वह सभी धर्म और जाति का सम्मान करती है हालांकि बीजेपी के नेता अक्सर धर्म और हिंदू-मुस्लिम को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं। खासकर गिरिराज सिंह ऐसे बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दशहरा में शिक्षकों की छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी, जिसपर जेडीयू ने तीखा तंज किया है।


गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दशहरा में शिक्षकों की छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी। गिरिराज ने लिखा, “मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से अनुरोध करता हूँ कि दुर्गा पूजा को देखते हुए शिक्षकों को 2 से 12 तक की छुट्टी दी जाए”।


गिरिराज सिंह की इस मांग पर जेडीयू का जवाब आया है। जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने एक्स पर लिखा, “मैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी से पावन पर्व नवरात्र के अवसर पर उनसे अपनी निजी कोष से पटना सहित पूरे राज्य में फलाहार व्यवस्था करने की मांग करता हूं”।