ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Politics: भाजपा के 'सम्राट' का 'लालू-तेजस्वी' पर बड़ा हमला,कहा- राजद नहीं देखना चाहता आईना

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर निकले हैं. गांधी की धरती चंपारण से मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू हुई है. सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष न

Bihar Politics: भाजपा के 'सम्राट' का 'लालू-तेजस्वी' पर बड़ा हमला,कहा- राजद नहीं देखना चाहता आईना
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर निकले हैं. गांधी की धरती चंपारण से मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू हुई है. सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं.इसके बाद भाजपा के सम्राट व बिहार के डिप्टी सीएम ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर शुभकामनाएँ दी है. उन्होंने कहा कि यदि सर्दी के मौसम की चिंता किए बिना वे जनता के बीच जा रहे हैं, तो यह बिहार की प्रगति के लिए उनकी दृढसंकल्प शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हर यात्रा से विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल होती है, लोगों से फीडबैक मिलता है और यह साफ पता चलता है कि बिहार लालू प्रसाद के राज से कितना आगे निकल चुका है। राजद के लोग प्रगति यात्रा के आईने में अपना चेहरा नहीं देखना चाहते । 

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिनके राज में पूरे राज्य में विकास ठप था, दहशत के कारण बाजार शाम होते बंद हो जाते थे और सरकार के खजाने में कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं होते थे, उन लोगों को प्रगति यात्रा से बड़ी तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा से मिले अनुभव के बाद विकास की गति और तेज होगी।