ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Politics: भाजपा ने कांग्रेस से पूछा, भूल गए....जब पूर्व PM नरसिम्हा राव के निधन पर दिल्ली में 2 गज जमीन तक नहीं दी थी

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस के राहुल गांधी &nbsp

Bihar Politics: भाजपा ने कांग्रेस से पूछा, भूल गए....जब पूर्व PM नरसिम्हा राव के निधन पर दिल्ली में 2 गज जमीन तक नहीं दी थी
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस के राहुल गांधी  जिस तरीके से हाय तौबा मचा रहे हैं, उन्हें शायद याद नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को यूपीए सरकार ने, उनके दिवंगत होने पर दिल्ली में दो गज जमीन तक नहीं दी थी। राहुल गांधी शायद भूल रहे हैं कि जब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव का शव कांग्रेस ऑफिस लाया गया था तो, उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस कार्यालय में जाने नहीं दिया गया था। उनका पार्थिव शरीर आधे घंटे तक कांग्रेस मुख्यालय के सामने रहा और उसे सीधे हैदराबाद भेज दिया गया था। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की याददाश्त बहुत कमजोर है तो उन्हें याद दिलाना चाहेंगे कि किस तरह से 10 सालों तक पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को दिल्ली में स्मारक तक मुहैया नहीं कराया गया था।

मनोज शर्मा ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह के  प्रधानमंत्री बनने से पहले पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री थे और राव के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक आर्थिक सुधार हुए थे। कांग्रेस पार्टी ने  पीवी नरसिम्हा राव को कभी उनके योगदान के मुताबिक सम्मान नहीं दिया। 23 दिसंबर 2004 को नरसिम्हा राव का निधन हुआ था। उस समय यूपीए की सरकार थी। राव जी के परिवार का कहना है कि अन्य प्रधानमंत्रियों की तरह उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही होना चाहिए क्योंकि, उनकी कर्मभूमि दिल्ली ही रही है। कांग्रेसी नेताओं ने आश्वासन दिया कि उनका स्मारक दिल्ली में बनवाया जाएगा। उनके शव को हैदराबाद भेज दिया गया। लेकिन, दस सालों तक कोई स्मारक नही बनाया गया। 

भाजपा नेता ने आगे कहा कि 2004 के बाद 2014 तक यूपीए की सरकार रही लेकिन, नरसिम्हा राव का स्मारक दिल्ली में नहीं बनाया गया। बाद में माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में उनके स्मारक का निर्माण करवाया गया और उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। राहुल गांधी पहले अपने इतिहास को देखें, तब सवाल उठाएं। भाजपा ने तो कांग्रेस पूर्व नेताओं को सम्मान दिया है चाहे वो वल्लभ भाई पटेल हो या नरसिम्हा राव हों।