ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Politics: JDU के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए अशोक चौधरी, बढ़ती उम्र पर पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री ने किया था तलब; फटकार के बाद नीतीश को बताया था मानस पिता

PATNA: मंत्री अशोक चौधरी ने दो दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता पोस्ट कर जेडीयू में खलबली मचा दी थी। कविता में बढ़ती उम्र का जिक्र किया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत

Bihar Politics: JDU के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए अशोक चौधरी, बढ़ती उम्र पर पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री ने किया था तलब; फटकार के बाद नीतीश को बताया था मानस पिता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मंत्री अशोक चौधरी ने दो दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता पोस्ट कर जेडीयू में खलबली मचा दी थी। कविता में बढ़ती उम्र का जिक्र किया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र को लेकर अशोक चौधरी ने तंज किया है हालांकि तमाम तरह की कंट्रोवर्सी के बीच जेडीयू ने अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है। अशोक चौधरी को अब जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है।


दरअसल, जहानाबाद में भूमिहार जाति को लेकर विवादित बयान देने के बाद अशोक चौधरी ने बिहार की सियासत को गर्म कर दिया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अशोक चौधरी ने बढ़ती उम्र पर एक्स पर एक कविता पोस्ट कर जेडीयू के अंदरखाने खलबली मचा दी थी। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र को लेकर चौधरी ने तंज किया है। इसके बाद जेडीयू ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।


इस पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को सीएम हाउस तलब किया था और करीब डेढ घंटे तक अशोक चौधरी की क्लास लगाई थी। सीएम हाउस से बाहर निकलने के बाद अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को अपना मानस पिता बताया था और सभी कयासों को सीरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि लोगों के देखने का नजरिया अलग-अलग होता है। इसके बाद अशोक चौधरी ने सीएम से मुलाकात वाली तस्वीर पोस्ट की थी।


तमाम तरह की बातों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है। बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। कुछ दिन पहले आरजेडी छोड़कर जेडीयू में आए श्याम रजक को भी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया था। दोनों महादलित समाज से आते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले को दलित कार्ड से जोड़कर देखा जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता