ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार पुलिस में होगी बंपर भर्ती, 78 हजार जवानों की जल्द बहाली का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

PATNA: पुलिस में बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर बिहार से आ रही है। बिहार में अब जल्द ही बड़े पैमाने पर पुलिस जवानों की बहाली होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7

Bihar News: बिहार पुलिस में होगी बंपर भर्ती, 78 हजार जवानों की जल्द बहाली का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पुलिस में बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर बिहार से आ रही है। बिहार में अब जल्द ही बड़े पैमाने पर पुलिस जवानों की बहाली होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 78 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय के तहत 10 लाख नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की गयी थी और अब तक 7.16 लाख नौकरियों के अलावा 24 लाख रोजगार युवाओं को उपलब्ध कराया जा चुका है। अब 12 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। 


दरअसल आज पटना के बापू सभागार में 1239 नवचयनित दारोगा के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। नियु्क्ति पत्र वितरण  समारोह के मौके पर सीएम नीतीश ने गृह सचिव अरविंद चौधरी और डीजीपी आलोक राज को यह निर्देश दिये। कहा कि 78 हजार और पुलिस कर्मियों की बहाली की जाए। तभी 12 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य पूरा होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी, डीजीपी डीजीपी आलोक राज और गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी मौजूद रहे।


बता दें कि पुलिस स्मृति दिवस पर बिहार ने इतिहास रच दिया है। देश में पहली बार 3 ट्रांसजेंडर दारोगा बने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1239 नव चयनित दारोगा को नियुक्त पत्र सौंपा। जिसमें तीन ट्रांसजेंडर भी शामिल थे। जिसमें दो ट्रांसमेन रोनित झा और बंटी कुमार और एक ट्रांसवुमेन मानवी मधु कश्यप शामिल थीं। बिहार देश में पहला राज्य बन गया है, जहां ट्रांसजेंडर बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुए हैं। 


ॉसीएम नीतीश ने लंबित भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। पटना के बापू सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 442 महिलाओं और 3 किन्नरों समेत 1239 नवनियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय के तहत 10 लाख नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की गयी थी और अब तक 7.16 लाख नौकरियों के अलावा 24 लाख रोजगार युवाओं को उपलब्ध कराया जा चुका है। अब 12 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।


सीएम नीतीश ने बताया कि 2005 में राज्य में 42 हजार पुलिस कर्मी थे। आज यह संख्या 1 लाख 10 हजार हो गयी है। वही 21 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से बिहार में 2 लाख 29 हजार पुलिस बल होनी चाहिए। उन्होंने 78 हजार और पुलिस कर्मियों की बहाली का निर्देश गृह सचिव और डीजीपी को दिया। 

टैग्स