ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर सम्राट चौधरी ने दिया जवाब, चिराग की नाराजगी दूर करने का भी तैयार हुआ प्लान

PATNA : बिहार एनडीए में सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान इस सप्ताह कभी भी हो सकता है। इस बात आधार मंगलवार को सीट बंटवारे को लेकर बिहार एनडीए के नेताओं के साथ बिहार भाजपा प्रभारी के आवास

बिहार NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर सम्राट चौधरी ने दिया जवाब, चिराग की नाराजगी दूर करने का भी तैयार हुआ प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार एनडीए में सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान इस सप्ताह कभी भी हो सकता है। इस बात आधार मंगलवार को सीट बंटवारे को लेकर बिहार एनडीए के नेताओं के साथ बिहार भाजपा प्रभारी के आवास पर हुई बैठक बताई जा रही है। इस बैठक के बाद यह यह कहा जा रहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे का पेच अब सुलझने ही वाला है। सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अपने घटक दलों के साथ फार्मूला तैयार कर लिया है। 


दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया शामिल हुए।लगभग ढाई घंटे तक चली इस बैठक में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने सीट टू सीट बातचीत की। इसके साथ ही सीटिंग सीटों में पर्यवेक्षकों से हर लोकसभा क्षेत्र के लिए आए चार-छह नामों में से तीन-तीन नाम भी छांटे गए।


वहीं,इस बैठक ने बाद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि- एनडीए में ऑल इज वेल है। कहीं कोई समस्या नहीं है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पहले एनडीए में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। चिराग पासवान के सवाल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि- कोई कहीं नहीं जा रहे हैं। सब एनडीए में ही रहेंगे। सम्राट चौधरी मंगलवार की शाम पटना लौट आए और वापस से फिर एक-दो दिनों में वे दिल्ली जाएंगे।  उसके बाद कैंडिडेट के नाम का एलान हो सकता है। 


उधर, इससे पहले बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने चिराग पासवान की मांगों को लेकर पशुपति पारस से बातचीत किया। उन्होंने पारस को चिराग पासवान से हाथ मिलाने का सुझाव दिया। तावड़े ने कहा कि पारस को इसकी पहल करनी चाहिए और लोजपा के दोनों गुटों को एक करना चाहिए। इससे लोकसभा चुनाव में बेहतर स्थिति होगी। हालांकि, पशुपति पारस इस बात पर अमल करेंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।