ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार नगर निकाय चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग आज, 68 निकायों में हो रहा मतदान

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की आज वोटिंग है। 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों में आज मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर सुबह से ही चहल पहल देखने को मिल रहा ह

बिहार नगर निकाय चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग आज, 68 निकायों में हो रहा मतदान
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की आज वोटिंग है। 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों में आज मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर सुबह से ही चहल पहल देखने को मिल रहा है। मतदानकर्मी अपनी ड्यूटी पर लग गए हैं। इस चरण में 23 जिलों में 7088 बूथों के साथ-साथ 286 चलंत बूथों पर वोटिंग होगी। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।



आपको बता दें, इस चरण में 1665 पदों के लिए 11,127 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें 14 वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार का निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भी ईवीएम के माध्यम से ही वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं, गया जिले की बात करें तो डोभी, फतेहपुर नगर पंचायत में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होनी है।



पहले चरण के चुनाव की तरह दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने तैयारी की है। इसके लिए 6 हजार पुलिस पदाधिकारी और 22 हजार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। अंतिम और दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव 23 जिले,17 नगर निगम,2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायतों में होगा। चुनाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। 23 जिलों में 17 महापौर, 17 उप महापौर, 2 नगर परिषद अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 49 नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव हो रहा है।  

टैग्स