ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार : एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 8 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए NDA और RJD के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। एमएलसी चुनाव

बिहार : एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 8 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए NDA और RJD के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। एमएलसी चुनाव को लेकर राजद से बात नहीं बनने पर सबकी नजर कांग्रेस पर थी। कांग्रेस ने फिलहाल आठ प्रतियाशियों के नामों की घोषणा की है, बाकी 16 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा बाद में किया जाएगा।


कांग्रेस ने सीतामढ़ी-शिवहर सीट से नूरी बैगम को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मधुबनी से सुबोध मंडल, सीवान से अशोक सिंह, सारण से सुशांत सिंह, मुजफ्फरपुर से अजय यादव को टिकट दिया गया है। इसी तरह कटिहार से सुनील कुमार यादव, पश्चिमी चंपारण से मो. आफाक अहमद, बेगूसराय-खगड़िया सीट से राजीव कुमार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


बता दें कि बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर आगामी 4 अप्रैल से चुनाव होने हैं। 4 अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। जबकि 7 अप्रैल को मतों की गिनती की जाएगी। कांग्रेस को पहले उम्मीद थी कि एमएलसी चुनाव को लेकर राजद से बात बन जाएगी।


इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में लालू प्रसाद से मुलाकात भी की थी लेकिन बात नहीं बनी। राजद ने विधान परिषद के 24 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। अब कांग्रेस ने भी अपने 8 प्रत्याशियों की ऐलान कर दिया है।


बिहार : एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 8 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

टैग्स