ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar MLC By Election: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, EC ने जारी किया शेड्यूल; RJD-JDU के बीच सीधी टक्कर

PATNA: बिहार के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। एमएलसी उपचुनाव को लेकर आयोग की तरफ से पूर

Bihar MLC By Election: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, EC ने जारी किया शेड्यूल; RJD-JDU के बीच सीधी टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। एमएलसी उपचुनाव को लेकर आयोग की तरफ से पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, आगामी 5 दिसंबर को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग होगी, जबकि 9 दिसंबर को मतगणना होगी। 


दरअसल, जेडीयू नेता देवेशचंद्र ठाकुर के सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। देवेश चंद्र ठाकुर इस सीट से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से विधान पार्षद थे। उनके सांसद बनने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया।


भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवारों को 18 नवंबर तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा। 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 21 नवंबर तक उम्मीदवार चुनाव से अपना नाम वापस ले सकते हैं। 5 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा जबकि 9 दिसंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।


इस उपचुनाव में जेडीयू और आरजेडी के बीच सीधी टक्कर है। जेडीयू ने अभिषेक झा एनडीए के साझा उम्मीदवार बनाया हैं जबकि राष्ट्रीय जनता दल के गोपी किशन को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है। इस चुनाव को लेकर दोनों दनों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है और जीत का दावा कर रहे हैं हालांकि इससे पहले बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है, जिसे 2025 के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।