ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

बिहार में विधायकों को आज से मिलेगा नया आवास, नीतीश करेंगे उद्घाटन

PATNA : लंबे इंतजार के बाद बिहार के विधायकों को अब उनका नया सरकारी आवास मिलना शुरू हो जाएगा। आज बिहार के कुल 65 विधायकों को नए आवास की चाबी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमा

बिहार में विधायकों को आज से मिलेगा नया आवास, नीतीश करेंगे उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लंबे इंतजार के बाद बिहार के विधायकों को अब उनका नया सरकारी आवास मिलना शुरू हो जाएगा। आज बिहार के कुल 65 विधायकों को नए आवास की चाबी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधायकों के आवास का उद्घाटन करने वाले हैं। सरकार ने कई साल पहले विधायक आवास योजना की शुरुआत की थी लेकिन इस योजना का काम समय पर पूरा नहीं हो सका। भवन निर्माण विभाग की तरफ से सरकारी आवासों का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं।


विधायकों के लिए नए सरकारी आवास का निर्माण विधायक फ्लैट और क्लब एरिया में कराया गया है। वीर चंद पटेल पथ स्थित विधायक आवास परिसर में मुख्यमंत्री आज सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगे और उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के साथ-साथ अन्य विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


बता दें कि, विधान सभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी ने भवन निर्माण विभाग को आदेश दिया है कि15 दिनों के भीतर निर्माणाधीन भवनों का काम पूरा कर तैयार हाल में कम से कम 65 फ्लैट विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि 17वीं बिहार विधान सभा के गठन के दो साल पूरे होने वाले हैं। अब तक सभी सदस्यों को आवास आवंटित नहीं किये जाने से उन्हें होने वाली परेशानियों और व्यवहारिक कठिनाइयों से वह भलीभांति वाकिफ हैं। ऐसे में उनकी प्राथमिकता है कि सभी सदस्यों को यथाशीघ्र आवास आवंटित हो। जिसके बाद अब आज जाकर राज्य के विधायकों को आवास सौंपा जाएगा।



संबंधित खबरें