ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी, रामकृपाल यादव ने लगाया लापरवाही का आरोप

PATNA : बिहार में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा जिला हो जहाँ इस बीमारी के मरीज नहीं हो। इसी कड़ी में अब राज्य में बढ़ रहे डें

बिहार में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी, रामकृपाल यादव ने लगाया लापरवाही का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा जिला हो जहाँ इस बीमारी के मरीज नहीं हो। इसी कड़ी में अब राज्य में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जोरदार हमला बोला जा रहा है। भाजपा सांसद ने राज्य में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाया और कहा कि राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में स्वास्थ्य महकमा की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू अपने पांव पसार रहे हैं।


भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के ऊपर यह आरोप लगाया है कि बिहार में हर आज डेंगू के मामलों में इजाफा हो रहा है, इसके बाबजूद सभी प्रशासनिक पदाधिकारी अपने कामों में लापरवाही बरत रहे हैं। सरकारी उदासीनता और लापरवाही के कारण जलजमाव और कूड़े-कचरे के लगे ढ़ेर हर जगह लगा हुआ है। सांसद ने लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि, बेपरवाह बने प्रशासन के कारण ही हर मोहल्ले गली में डेंगू का बीमारी फैलती जा रही है। 


सांसद ने कहा कि डेंगू के डंक से हर तबका परेशान है पीएमसीएच में जो डेंगू वार्ड बनाए गए हैं उसमे भी लापरवाही हो रही है। नगर प्रशासन की ओर से फॉगिंग भी नहीं करवाई जा रही हैं फॉगिंग के नाम पर औपचारिकता की जा रही है। जगह-जगह पर एंटी लारवा का छिड़काव करना था उसमें भी उदासीनता बरती जा रही है महज औपचारिकता निभाने के कारण हर गली मोहल्ले में डेंगू अपना पैर पसार रहा है।