ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में 28 दिसंबर से शुरू होगा भारत जोड़ों यात्रा, जानिए क्या होगा रुट

PATNA : भारत जोड़ों यात्रा को लेकर रविवार को दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने यह बाताया कि बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 28

बिहार में 28 दिसंबर से शुरू होगा भारत जोड़ों यात्रा, जानिए क्या होगा रुट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : भारत जोड़ों यात्रा को लेकर रविवार को दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने यह बाताया कि बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 28 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि, इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि, दक्षिण भारत की यात्रा करने के बाद उत्तर भारत में यात्रा शुरू करने वाले हैं।  इसे लेकर कांग्रेस नेताओं का बिहार में जुटान होना शुरू होने वाला है। इसी कड़ी में आज  जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह के साथ ही साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास के साथ बिहार आए। 


बता दें कि, बिहार में कांग्रेस का भारत जोड़ों यात्रा कि कुल दूरी 1200 किलोमीटर होगी। यह यात्रा बांका से शुरू होकर बोधगया तक होगा। इसके आलावा इस यात्रा में जिस जिले को छोड़ा गया है उस जगह से लोग एक साथ एक ग्रुप बनाकर नजदीकी कैंप में जुड़ेंगे। इस यात्रा में प्रदेश के सभी लीडर के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व भी शामिल होंगे। इसकी जानकारी सदाकत आश्रम में कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने दी।



बिहार में यह यात्रा बांका से भागलपुर, भागलपुर से नौगछिया,नौगछिया से खगड़िया,खगड़िया से बेगुसराय, बेगुसराय से समस्तीपुर से गुजरेगा। इसके बाद दरभंगा, मधुबनी,सीतामढ़ी,वैशाली, मुजफ्फरपुर, पटना ,कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद,गया,बोधगया से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इन 17 जिलों को मिलाकर लगभग 1100 किलोमीटर होता है। इसके आलावा यदि पुरे देश की सभी यात्रा को जोड़ दिया जाए तो लगभग 3500 किलोमीटर की यह यात्रा होगी। वहीं, इस यात्रा में बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शामिल होने के सवाल पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास ने बताया कि उनसे हमने निवेदन किया है और उन्होंने कहा है कि वो जरूर आएंगे। 



गौरतलब हो कि, कांग्रेस के तरफ से शुरू किया गया यह भारत जोड़ों यात्रा यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यह यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यह यात्रा 150 दिनों के विस्तार में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस का कहना है कि इसका उद्देश्य भारत को एकजुट करना है, साथ मिलकर देश को मज़बूत करना है।