ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में सूखे के बीच बाढ़ का संकट, लोकसभा में उठा मामला

DELHI : बिहार में मानसून कमजोर पड़ने के साथ ज्यादातर जिलों में सूखे की स्थिति बनी हुई है. सूखे के संकट के कारण में किसानों की स्थिति बेहद बदतर होती जा रही है, लेकिन बिहार के क

बिहार में सूखे के बीच बाढ़ का संकट, लोकसभा में उठा मामला
First Bihar
3 मिनट

DELHI : बिहार में मानसून कमजोर पड़ने के साथ ज्यादातर जिलों में सूखे की स्थिति बनी हुई है. सूखे के संकट के कारण में किसानों की स्थिति बेहद बदतर होती जा रही है, लेकिन बिहार के कई जिले ऐसे हैं जहां बारिश नहीं होने के बावजूद बाढ़ का संकट मंडरा रहा है. इसी मामले की गूंज आज लोकसभा में सुनाई पड़ी लोकसभा में बीजेपी के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बूढ़ी गंडक समेत अन्य नदियों की वजह से बिहार में मचने वाली तबाही का मामला उठाया. इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह बात सही है कि बिहार में बारिश नहीं होने के बावजूद नेपाल से पानी का जलस्तर बढ़ता है और बिहार बाढ़ का संकट झेलता है लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय मामला है बावजूद इसके सरकार इस मामले का स्थाई निदान बनाने की कोशिश कर रही है.


वहीं जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने भी इस मामले को आज लोकसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि अभी डॉ संजय जायसवाल ने भी कहा कि हम बिहारवासियों को नेपाल की बारिश का असर झेलना पड़ता है. बिहार में सूखे की स्थिति है इसके बावजूद सीतामढ़ी में नेपाल से आने वाली नदियों के कारण नदियों की धारा मुड़ जाने से करीब 10-20 घर बह गए. यहां बांध का निर्माण तो हो रहा है, लेकिन, कार्यगति धीमी है. यहां नेपाल के बॉर्डर तक बांध बन चुके हैं. लेकिन अगर इसे इंडिया में पूरी तरह बढ़ाते हुए रेलवे लाइन तक बना देते हैं तो हम सैंकड़ों घरों को बहने से बचा सकते हैं. उन्होंने सवाल पूछा कि हमारे जिले की योजनाएं कब तक स्वीकृत होगी और हमरी प्रॉब्लम कब खत्म होंगी. इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बिहार सरकार ने अगर इस तरह का कोई प्रपोजल भेजा तो इसकी जांच की जाएगी कि ये किस स्तर पर लंबित है.

टैग्स