ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

‘जनता का रुझान महागठबंधन की तरफ : चार सौ नहीं, ऊ लोग बिहार से पार हो गए हैं’ : तीसरे चरण के मतदान पर बोले लालू

PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर हो रही वोटिंग को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का रिएक्शन सामने आया है। बिहार विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण

‘जनता का रुझान महागठबंधन की तरफ : चार सौ नहीं, ऊ लोग बिहार से पार हो गए हैं’ : तीसरे चरण के मतदान पर बोले लालू
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर हो रही वोटिंग को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का रिएक्शन सामने आया है। बिहार विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे लालू प्रसाद ने दावा किया कि बीजेपी और एनडीए बिहार से खत्म हो गई है और जनता का रुझान महागठबंधन की तरफ है।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है। मतदान केंद्रों पर बड़ी-बड़ी लाइन लगी हुई हैं। महागठबंधन के पक्ष में लोग एकजुट होकर मतदान कर रहे हैं। जनता का रुझान महागठबंधन की तरफ है। बीजेपी के चार सौ पार के दावे पर तंज करते हुए लालू ने कहा कि चलिए न, ऊ लोग तो पार हो ही गए हैं। लालू के कहने का स्पष्ट मतलब था कि बीजेपी और एनडीए बिहार में आउट हो चुकी है।


वहीं, अमित शाह पर पलटवार करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी वाले जंगलराज की बात कहकर लोगों को भड़का रहे हैं। बीजेपी के लोग हार के डर से इतने खौफ में हैं कि लोगों को अब भड़काने का काम कर रहे हैं। ये लोग तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाह रहे हैं। देश की जनता के जेहन में यह सारी बातें आ चुकी हैं। 


वहीं बीजेपी नेताओं के यह कहने पर कि इंडी गठबंधन सरकार में आएगी तो ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी। इसपर लालू ने कहा कि मुसलमानों को तो आरक्षण मिलना ही चाहिए। बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद वोटिंग के बीच विधान परिषद में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।


दरअसल, 11 नवनिर्वाचित सदस्यों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हम के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव ने मंगलवार को विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली है। विधान परिषद सभागार में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर इन्हें शपथ दिलाई।