ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

बिहार में थर्ड फ्रंड बनाने की कवायद तेज! लोकसभा चुनाव में NDA-I.N.D.I.A का खेल बिगाड़ेंगे ये दल

PATNA: लोकसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। एक तरफ जहां एनडीए और I.N.D.I.A 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बना रहे ह

बिहार में थर्ड फ्रंड बनाने की कवायद तेज! लोकसभा चुनाव में NDA-I.N.D.I.A का खेल बिगाड़ेंगे ये दल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। एक तरफ जहां एनडीए और I.N.D.I.A 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और मायावती की बसपा ने एनडीए और I.N.D.I.A का खेल बिगाड़ने के लिए थर्ड फ्रंट बनाने की कवायद तेज कर दी है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर तमाम विपक्षी दल एक मंच पर आए और बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए I.N.D.I गठबंधन बनाया। उधर, बीजेपी ने भी एनडीए में देशभर के कई दलों को शामिल किया है और विपक्ष के खिलाफ रणनीति बना रही है। विपक्षी दल साथ आए लेकिन इंडी गठबंधन में ओवैसी की पार्टी को तरजीह नहीं दी गई। वहीं मायावती की पार्टी बसपा को भी किसी गठबंधन में जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब थर्ड फ्रंट बनाकर बिहार में NDA और I.N.D.I.A का खेल बिगाड़ने की तैयारी तेज कर दी गई है।


ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और मायावती की बसपा तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटी हुई हैं। इसके लिए AIMIM अन्य छोटे दलों के संपर्क में है और बिहार में समान विचारधारा वाले दलों को तलाश कर रही है। ओवैसी की पार्टी थर्ड फ्रंट बनाकर बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वहीं मायावती की बसपा बिहार में अपनी जमीन तलाश करने में जुटी है। बसपा भी तीसरा मोर्चा के जरिए बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयार में है।


उधर, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी आगामी 27 जनवरी से अपनी संकल्प यात्रा के तीसरे चरण की शुरूआत करने जा रहे हैं। वीआईपी आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं की बात कह रही है। लोकसभा चुनाव में वीआईपी किस खेमें के साथ जाएगी फिलहाल कुछ भी कह पाना कठिन है। वहीं बिहार के कुछ अन्य छोटे दल भी है जो अपनी अपनी विचारधारा के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जाताई जा रही है कि छोटे दल बिहार में NDA और I.N.D.I.A का खेल बिगाड़ सकते हैं।

संबंधित खबरें