ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महागठबंधन की सरकार बनी तो RJD शराबबंदी पर कराएगी जनमत संग्रह, JDU ने दिया करारा जवाब

PATNA: बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो राजद शराबबंदी पर जनमत संग्रह कराएगी. इसको लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है. लेकिन इसको लेकर जदयू ने पलटवार किया है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो राजद शराबबंदी पर जनमत संग्रह कराएगी. इसको लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है. लेकिन इसको लेकर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू ने कहा कि पहले अपने शासन काल का जनमत संग्रह राजद कराए. 

जनमत संग्रह के बाद राजद लेगा फैसला

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में शराबबंदी तो है नहीं. लेकिन बिहार सरकार को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है. जो राजस्व सरकार के खजाने में जाता वह जनता के खजाने में जा रहा है. एनडीए के रसूखदार नेताओं के खजाने में यह पैसा जा रहा है. महागठबंधन की सरकार बनेगी तो हमलोग जनमत संग्रह कराएंगे. जो फैसला होगा उसके बाद में देखा जाएगा और उसके हिसाब से फैसला किया जाएगा.

जदयू ने किया पलटवार

राजद के बयान पर जदयू नेता और मंत्री श्याम रजक ने पलटवार किया हैं. कहा कि इतना ही जनमत संग्रह करा ले कि अपने शासन काल में क्या किया है. जितने दिनों तक सरकार में रहे वह क्या किए. राजद का काम था कि राज्य और समाज में कटुता पैदा करना, लोगों को दोहन करना इसको लेकर जनमत पहले करा ले. राजद दिन में सपना देखना छोड़ दें कि उनकी बिहार में सरकार बनने वाली है. 


टैग्स