ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का एलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल

PATNA: बिहार में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक 1 फरवरी 2023 को पंचायत उपचुनाव के विभिन्न पदों के लिए वोटिंग ह

बिहार में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का एलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक 1 फरवरी 2023 को पंचायत उपचुनाव के विभिन्न पदों के लिए वोटिंग होगी जबकि 3 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी। 10 जनवरी 2023 को पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं 11 जनवरी से 18 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 23 जनवरी तक प्रत्याशी चुनाव से अपना नाम वापस ले सकेंगे।


बता दें कि जिला परिषद सदस्य के 4, पंचायत समिति सदस्य के 26, मुखिया के 29, सरपंच के 35, ग्राम पंचायत सदस्य के 266, ग्राम कचहरी पंच के 2322 पदों के लिए उपचुनाव होंगे। विभिन्न कारणों से पंचायत के खाली पड़े कुल 2682 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।


पटना प्रमंडल के 6 जिलों, मगध प्रमंडल के 5 जिलों, सारण प्रमंडल के 3 जिलों, तिरहुत प्रमंडल के 6 जिलों, दरभंगा प्रमंडल के 3 जिलों, कोसी प्रमंडल के 3 जिलों, पूर्णिया प्रमंडल के 4 जिलों, मुंगेर प्रमंडल के 6 जिलों और भागलपुर प्रमंडल के दो जिलों में पंचायत उपचुनाव के लिए वोटिंग कराई जाएगी।


बिहार में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का एलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल