ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पंचायत चुनाव : पहले चरण की अधिसूचना जारी, कल से उम्मीदवारों का नामांकन

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आज से हलचल बढ़ने वाली है। राज्य में पहले चरण के पंचायत चुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी होगी। राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में पहले चरण में

पंचायत चुनाव : पहले चरण की अधिसूचना जारी, कल से उम्मीदवारों का नामांकन
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आज से हलचल बढ़ने वाली है। राज्य में पहले चरण के पंचायत चुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी होगी। राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में पहले चरण में पंचायत चुनाव होगा। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत द्वारा सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके एक दिन बाद गुरुवार से इन चुनाव क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 8 सितंबर तक नामांकन पर दाखिल किए जाएंगे और 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की अंतिम तिथि होगी। जबकि 13 सितंबर तक नामांकन पत्र की वापसी हो पाएगी। उम्मीदवारों को 13 सितंबर को सिंबल जारी किया जाएगा। बिहार में पहले चरण के अंदर 24 सितंबर को वोटिंग होगी 26 और 27 सितंबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 


पहले चरण में रोहतास के दावथ और संझौली, कैमूर के कुदरा, गया के बेलागंज, खिजरसराय, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद के औरंगाबाद, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंदरा और बांका के धोरैया प्रखंडों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इन जगहों पर चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उम्मीदवार कल से अपना नामांकन कर पाएंगे। 



पंचायत चुनाव की मतगणना इस बार जिला मुख्यालय में होगी। इस आशय का पत्र राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि मतपेटियों के लिए प्रखंड मुख्यालय की बजाय जिला स्तर पर ही संग्रहण केंद्र बनाएं। वहीं पर ईवीएम और बैलेट बॉक्स को रखने की व्यवस्था करें।