ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में नो NRC वाला प्रस्ताव लागू होने के बाद गिरिराज सिंह ने रद्द किया बिहार दौरा, बिहार BJP में बढ़ी नाराजगी

PATNA : बिहार में NRC को लागू नहीं किए जाने वाले प्रस्ताव को विधानसभा से पास किये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना बिहार दौरा रद्द कर दिया है। गिरिराज सिंह आज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में NRC को लागू नहीं किए जाने वाले प्रस्ताव को विधानसभा से पास किये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना बिहार दौरा रद्द कर दिया है। गिरिराज सिंह आज शाम पटना पहुंचने वाले थे। उन्हें 27 फरवरी तक बिहार दौरे पर रहना था लेकिन अचानक से उनका यह दौरा रद्द हो गया। हालांकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दौरा किन वजहों से रद्द किया गया है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।


गिरिराज सिंह बुधवार को बेगूसराय जाने वाले थे उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अचानक से उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार चला रही पार्टी के रवैये से बिहार बीजेपी में नाराजगी बढ़ सकती है। नीतीश कुमार के साथ सरकार चला रहे हैं पार्टी के नेताओं ने जिस तरह केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से अलग जाते हुए NRC के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी उससे विवाद बढ़ना तय है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार यह कहते रहे हैं कि देश में NRC लागू करना बीजेपी के एजेंडे में शामिल है। गिरिराज सिंह खुद पार्टी के इस स्टैंड के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं लेकिन बिहार में बीजेपी के नेताओं ने जिस तरह एनआरसी ना लागू नहीं किए जाने को लेकर सदन में आए प्रस्ताव का समर्थन किया उससे गिरिराज की नाराजगी भी सामने आ सकती है।