ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में नीतीश की सरकार गिरेगी? सुशील मोदी का दावा-उद्धव ठाकरे जैसा होगा नीतीश का हश्र, वक्त का इंतजार करें

PATNA: क्या बिहार में नीतीश कुमार की सरकार गिरेगी? पूर्व डिप्टी सीएम औऱ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कुछ ऐसे ही संकेत दिये. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्ध

बिहार में नीतीश की सरकार गिरेगी? सुशील मोदी का दावा-उद्धव ठाकरे जैसा होगा नीतीश का हश्र, वक्त का इंतजार करें
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: क्या बिहार में नीतीश कुमार की सरकार गिरेगी? पूर्व डिप्टी सीएम औऱ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कुछ ऐसे ही संकेत दिये. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को धोखा देकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनायी थी, उसकी सजा उसे मिल गयी. अब वैसी ही सजा नीतीश कुमार को भी मिलेगी. 


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार और शरद पवार जैसे लोग शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने और महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के गिरने की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे थे. आज  उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले से करारा झटका लगा है. अब नीतीश इंतजार करें कि उनकी सरकार कब गिरती है. नीतीश कुमार विपक्षी एकता की बातें कर अपना मन बहला रहे हैं. लेकिन स्थिति ये है कि बिहार में लोग डूबती नाव की तरह उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं.


जश्न मनाने के इरादे पर पानी फिर गया

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उद्धव ठाकरे से भेंट के लिए वही तारीख चुनी थी, जिस दिन सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आना था. उन्होंने सोचा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना(शिंदे)-भाजपा की सरकार गिरने का जश्न मुंबई में मनाकर विपक्षी एकता का गुब्बारा उड़ायेंगे. लेकिन उनकी इस मंशा पर पानी फिर गया. उन्होंने कहा कि विधायकों को अयोग्य ठहराने का निर्णय स्पीकर पर छोड़ने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है.


ड्रामा कर रहे हैं नीतीश

सुशील मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की तीन पार्टियां कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना(उद्धव ठाकरे) पहले से महाविकास अघाडी के बैनर तले एकसाथ है. नीतीश कुमार उन्हीं दलों को एक करने का नाटक कर रहे हैं जो पहले से ही साथ हैं. मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार कर्नाटक में कांग्रेस और जेडी-एस को या पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी को जोड़ पाए?