ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में मार्च महीने के अंदर हो जाएगी अमीनों की तैनाती, मंत्री राम सूरत राय ने विधानसभा में दी जानकारी

PATNA : राज्य में अमीन बहाली की प्रक्रिया मार्च महीने में पूरी कर ली जाएगी. विधानसभा में आज अमीनों की कमी का मामला बीजेपी के विधायक कुंदन सिंह ने उठाया. विधानसभा में उन्होंने सरकार

बिहार में मार्च महीने के अंदर हो जाएगी अमीनों की तैनाती, मंत्री राम सूरत राय ने विधानसभा में दी जानकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य में अमीन बहाली की प्रक्रिया मार्च महीने में पूरी कर ली जाएगी. विधानसभा में आज अमीनों की कमी का मामला बीजेपी के विधायक कुंदन सिंह ने उठाया. विधानसभा में उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि राज्य के अंदर अमीनों की कमी को कब तक दूर कर लिया जाएगा. इसके जवाब में मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अमीन बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और ट्रेनिंग का काम जारी है. मार्च महीने में नए अमीरों को तैनात कर दिया जाएगा. 


आपको बता दें कि विधायक कुंदन सिंह ने विधानसभा में सवाल किया था कि बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में 25 पंचायत में स्वीकृत 59 सरकारी अमीन पद के विरुद्ध मात्र 2 अमीनों के कार्यरत होने के कारण जमीन एवं सड़क संबंधित विवाद सुलझ नहीं पाता है, जिससे आमलोगों में काफी आक्रोश है. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार उक्त क्षेत्र में स्वीकृत पद के विरुद्ध सरकारी अमीन का पदस्थापन करवाने का विचार रखती है?


इस पर मंत्री राम सूरत राय ने जवाब देते हुए कहा कि मार्च के अंत तक सभी जगहों पर अमीन भेज दिए जाएंगे. नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. ट्रेनिंग के बाद मार्च में उनकी तैनाती कर दी जाएगी.