ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर बोले तेजस्वी- नीतीश बतायें कैबिनेट विस्तार किसका अधिकार है, पल्ला झाड़ने से काम नहीं चलेगा

PATNA : बिहार में जेडीयू-बीजेपी के बीच शीतयुद्ध के कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार को ये बताना चा

मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर बोले तेजस्वी- नीतीश बतायें कैबिनेट विस्तार किसका अधिकार है, पल्ला झाड़ने से काम नहीं चलेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जेडीयू-बीजेपी के बीच शीतयुद्ध के कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार को ये बताना चाहिये के मंत्रिमंडल बनाना किसका काम है, किसकी सिफारिश पर राज्यपाल मंत्री की नियुक्ति करते हैं. नीतीश कुमार अपनी विफलता का ठीकरा दूसरों के माथे फोड़ना चाहते हैं. बीजेपी-जेडीयू के बीच विवाद का असर बिहार की जनता पर पड़ रहा है.


जबरदस्ती के मुख्यमंत्री हैं नीतीश
मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि वे जबरदस्ती मुख्यमंत्री बनाये गये हैं. जबरदस्ती के मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद की जा सकती है. मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने के लिए बीजेपी को जिम्मेवार करार दे रहे हैं. लेकिन उन्हें लोगों को बताना चाहिये कि मंत्रिमंडल का गठन करना किसका अधिकार है. किसकी सिफारिश पर राज्यपाल मंत्री बनाते हैं. ये मुख्यमंत्री का काम है और बिहार के मुख्यमंत्री बीजेपी को जिम्मेवार करार दे रहे हैं.


तेजस्वी ने कहा कि इन तमाम वाकयों से बिहार की जनता का नुकसान हो रहा है. सरकार ने 19 लाख रोजगार देने का वादा कर दिया लेकिन रोजगार कहां से मिलेगा कब मिलेगा कुछ पता नहीं. सिर्फ बयान दिये जा रहे हैं. सरकार का काम पूरी तरह से बाधित हो गया है और इसका खामियाजा बिहार के लोगों को भुगतना पड़ रहा है.


मध्यावधि चुनाव तय
तेजस्वी ने फिर कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होना तय है. फिलहाल सरकार सिर्फ इसलिए चल रही है कि बीजेपी को नीतीश कुमार से अपना काम करवाना है. बीजेपी का काम निकलेगा और नीतीश कुमार की कुर्सी जायेगी. तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रही है.


तय नहीं हुआ है यात्रा का डेट
तेजस्वी ने कहा कि वे बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं लेकिन उसका डेट फाइनल नहीं हुआ है. मकर संक्रांति के बाद पार्टी के लोग बैठेंगे और तब यात्रा का शेड्यूल तय किया जायेगा. 



टैग्स